Skip to content
ગુરુવાર, ઓક્ટોબર 29, 2026 Ahmedabad 31°C

गुजरात के दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर

गुजरात के दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा के तहत वडोदरा पहुंचे। वडोदरा एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री का स्वागत किया गया। इस मौके पर विदेश मंत्री का इंतजार कर रहे हैं कुछ युवाओं केा साथ उन्होंने फोटो भी खिंचवाई। विदेश मंत्री एस जयशंकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विदेश यात्रा पर गए थे। जहां पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। विदेश मंत्री गुजरात से राज्यसभा के सांसद है। वह अपने दो दिन में प्रवास में वडोदरा से सटे नर्मदा जिले में रहेंगे। वह उन गांवों में जाएंगे, जिन्हें उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया है। एयरपोर्ट पर वडोदरा शहर के बीजेपी के अध्यक्ष डॉ. विजय भाई शाह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे नर्मदा जिले के मुख्यालय राजपीपला के लिए रवाना हुए।

नर्मदा जिला अधिकारियों द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जयशंकर शुक्रवार को जिले के चार गांवों का दौरा करेंगे, जिन्हें उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया है। जयशंकर सबसे पहले नर्मदा में तिलकवाड़ा तालुका के व्याधर गांव और गरुड़ेश्वर तालुका के अमदला गांव का दौरा करेंगे। इस दौरान वह लोगों की समस्याएं सुनेंगे और क्षेत्र में अब तक हुई प्रगति के बारे में भी जानकारी लेंगे। दोपहर में विश्राम करने के बाद वह जिले के सागबारा के भदोद गांव और देदियापाड़ा तालुका के मालसमोट गांव जाएंगे।जयशंकर शनिवार को राजपीपला शहर के एक कॉलेज में निर्माणाधीन जिम्नास्टिक भवन का निरीक्षण करेंगे। बाद में उनका अहमदाबाद में अनंत राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में ‘मोदी का भारत: एक उभरती शक्ति’ पर व्याख्यान देने का कार्यक्रम है।

नर्मदा जिले में ही केवडिया है। जहां पर दुनिया की सबसे बड़ी ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्थापित है। जयशंकर पहले भी गुजरात के दौरे करते रहे हैं। वे गुजरात चुनावों से पहले भी वडोदरा के दौरे पर आए थे और गरबा के आयोजनों में शिकरत की थी। इस जिले में आम आदमी पार्टी ने भी हाल ही में अपना काफी प्रभाव बनाया है। पार्टी के तेजतर्रार विधायक चैतर वसावा इसी जिले की डेडियापाड़ा से विधायक हैं। नर्मदा जिला भरूच लोकसभा में आता है। यह से अभी मनसुख वसावा सांसद हैं। लोकसभा चुनावों की तैयारियों के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर के नर्मदा दौरे को काफी अहम माना जाता रहा है।

Filed under Gujarat

Share this story

Latest News

View all
All latest news

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.