Skip to content
શુક્રવાર, ઓક્ટોબર 30, 2026 Ahmedabad 30°C

गुजरात बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल

गुजरात बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल

गुजरात बोर्ड 10वीं और 12वीं की जनरल स्ट्रीम का रिजल्ट कल यानी 25 मई 2023 को जारी हो सकता है. Gujarat Board परीक्षा देने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर अपनी मार्कशीट चेक कर सकेंगे. गुजरात बोर्ड 12वीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है.

गुजरात बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 14 से 28 मार्च 2023 के बीच आयोजित हुई थी. वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 14 मार्च से 25 मार्च तक कराई गईं थीं. अब इन कक्षाओं का रिजल्ट जारी हो रहा है. रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकेंगे.

GSEB SSC HSC Result ऐसे करें चेक

स्टेप 1- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाएं.

स्टेप 2- होम पेज पर Check Gujarat Board Result के लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3- अगले पेज पर रोल नंबर दर्ज करके लॉगइन करें.

स्टेप 4- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

स्टेप 5- रिजल्ट चेक करके प्रिंट लेकर हार्ड कॉपी रखें.

गुजरात बोर्ड छात्रों को WhatsApp पर मार्कशीट चेक करने का विकल्प देता है. छात्र अपना सीट नंबर व्हाट्सएप नंबर 6357300971 पर भेजकर भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

 

Filed under Gujarat

Share this story

Latest News

View all
All latest news

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.