Skip to content
મંગળવાર, નવેમ્બર 24, 2026 Ahmedabad 23°C

‘इलियास’ ने ‘यश’ बनकर 16 साल की हिंदू लड़की को फँसाया, कई बार रेप किया: माँ की शिकायत पर गुजरात पुलिस ने दबोचा

‘इलियास’ ने ‘यश’ बनकर 16 साल की हिंदू लड़की को फँसाया, कई बार रेप किया: माँ की शिकायत पर गुजरात पुलिस ने दबोचा

अहमदाबाद के इसानपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम रखकर 16 साल की नाबालिग को अपने प्यार में फँसाया और उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। पीड़िता की माँ की शिकायत पर आरोपित इलियास को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अहमदाबाद के इसानपुर में 16 साल की एक हिंदू लड़की सगीरा इलियास नाम के मुस्लिम युवक के संपर्क में आई। मुस्लिम युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर उस अपना नाम ‘यश’ बताया और उससे दोस्ती कर ली। इसके बाद उसने लड़की को भरोसे में लिया और झूठ बोलकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

कुछ समय बाद जब उस हिंदू नाबालिग को आरोपित के असली नाम पता चला तो उसे अपने साथ हुए धोखे का पता चला। पीड़िता ने सारी बात अपनी माँ को बताई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की माँ इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने के लिए इसानपुर पुलिस स्टेशन पहुँची और आरोपित इलियास के खिलाफ बलात्कार और POCSO सहित अन्य धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कराई।

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता की शिकायत दर्ज होते ही इसानपुर पुलिस हरकत में आ गई. कुछ ही घंटों में पुलिस ने इलियास को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी मिलाप पटेल ने बताया है, “16 वर्षीय पीड़िता की माँ ने इसानपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। यहाँ इलियास नाम के लड़के अपना नाम यश बताकर उससे दोस्ती की और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। शिकायतकर्ता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने इलियास के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जाँच कर रही है।”

उस वक्त का वीडियो भी वायरल हो रहा है जब इसानपुर पुलिस आरोपित इलियास को गिरफ्तार करने गई थी। वीडियो में हिंदुओं का एक बड़ा समूह आरोपित को घेरती नजर आ रही है। वहीं पुलिस आरोपित इलियास को उत्तेजित भीड़ से बचाकर थाने ले जाती दिख रही है।

Filed under Gujarat

Share this story

Latest News

View all
All latest news

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.