Skip to content
મંગળવાર, નવેમ્બર 24, 2026 Ahmedabad 31°C

कपड़े फाड़ कर, दौड़ा-दौड़ा कर, झोंटा खींचते हुए लड़की को मारते रहा मोहसिन: वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

कपड़े फाड़ कर, दौड़ा-दौड़ा कर, झोंटा खींचते हुए लड़की को मारते रहा मोहसिन: वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

एक वीडियो वायरल है। इसमें एक लड़की को जान बचाकर भागने की कोशिश करते और एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर उसे पीटते देखा जा सकता है। युवक लड़की के कपड़े फाड़ देता है। बाल खींचता है। उसे थप्पड़ मारता है। यह वीडियो गुजरात के अहमदाबाद का है। इसमें दिख रहे युवक की पहचान मोहसिन के तौर पर हुई है।

मोहसिन एक स्पा का संचालक है। जिस लड़की को वह पीट रहा है, वह उसकी बिजनेस पाटर्नर है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़िता से संपर्क किया। इसके बाद मोहसिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला अहमदाबाद के सिंधु भवन रोड पर स्थित गैलेक्सी स्पा का है। 25 सितंबर, 2023 को पीड़िता ने स्पा में ही काम करने वाली लड़की को डाँट दिया था। इसी बीच मोहसिन वहाँ आ गया और पीड़िता से बहस करने लगा। बहस इतनी बढ़ गई कि मोहसिन ने बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में लड़की खड़ी दिखाई दे रही है। इसके बाद मोहसिन उसके पास आता है। लड़की कुछ बोलने की कोशिश करती है, लेकिन इससे पहले ही मोहसिन उसे थप्पड़ मार देता है। इसके बाद लड़की मोहसिन को धक्का देकर वहाँ से भागने की कोशिश करती है। लेकिन मोहसिन उसका पीछा करते हुए उसके पास जाता है। जहाँ लड़की एक बार फिर उसे धक्का देकर वहाँ से जाने की कोशिश करती है।

वीडियो में आगे बढ़ने पर लड़की मोहसिन से दूर जाती हुई नजर आ रही है। वहीं मोहसिन भी लौटता हुआ दिखाई देता है। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती है। इस बार मोहसिन दौड़ता हुआ पीड़िता के पास जाता है और उसका हाथ पकड़कर घसीटता हुआ वापस ले आता है। इस बीच एक अन्य युवक बीच-बचाव की कोशिश करते हुए लड़की को मोहसिन से छुड़वा देता है।

लेकिन मोहसिन एक बार फिर पीड़िता के पास जाता है। इस बार वह लड़की का बाल पकड़कर उसे खींचता हुआ दिखाई देता है। फिर वह लड़की पर लगातार थप्पड़ बरसाता हुआ नजर आता है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस से कार्रवाई की माँग रहे थे। इस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए लड़की की तलाश शुरू कर उससे संपर्क किया। लेकिन उसका कहना था कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती।

पुलिस की काउंसिलिंग के बाद पीड़िता आरोपित मोहसिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने को तैयार हुई। इस मामले में पुलिस ने मोहसिन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354A, 294B, 323 के तहत एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित लड़की का बयान भी सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि वह और मोहसिन बिजनेस पार्टनर हैं। स्पा में चार-पाँच हजार रुपए का नुकसान होने के बाद उसने वहाँ काम करने वाली एक लड़की को डाँट दिया था।

पीड़िता ने आगे कहा कि इसी दौरान मोहसिन वहाँ आ गया और उस पर गुस्सा करने लगा। इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई और मोहसिन मारपीट पर उतर गया। उसने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना देने की कोशिश की थी। लेकिन मोहसिन ने उसका मोबाइल छीन लिया था। इसके बाद उसने भागकर खुद को बचा लिया था। पीड़िता किसी भी प्रकार की शिकायत करती इससे पहले ही मोहसिन ने उससे माफी माँग ली थी। इसलिए वह FIR नहीं कराना चाहती थी। लेकिन पुलिस के समझाने के बाद उसने FIR दर्ज कराई है। पीड़िता ने सपोर्ट करने के लिए मीडिया को धन्यवाद दिया है।

Filed under Gujarat

Share this story

Latest News

View all
All latest news

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.