Skip to content
મંગળવાર, ઓક્ટોબર 27, 2026 Ahmedabad 27°C

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 5 से 7 नवंबर तक भुज में

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 5 से 7 नवंबर तक भुज में

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की प्रतिवर्ष होने वाली अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इस बार 5 से 7 नवंबर तक गुजरात के कच्छ जिले के भुज में होगी। इस बार की बैठक में अयोध्या में अगले साल 22 जनवरी को आयोजित होने वाले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह और उससे जुड़े देशभर में प्रस्तावित कार्यक्रम आदि विषयों पर भी चर्चा होगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने गुरुवार को बताया कि इस बैठक में संघ रचना के अनुसार बने 45 प्रांतों से प्रांत संघचालक, कार्यवाह एवं प्रांत प्रचारक तथा उनके सह संघचालक, सह कार्यवाह तथा सह प्रांत प्रचारक सहभागी होंगे। बैठक में विशेष रूप से सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी एवं सभी अखिल भारतीय पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा कुछ विविध संगठन के चयनित संगठन मंत्री भी बैठक में भाग लेंगे।

बैठक में संगठन कार्य की समीक्षा के साथ ही गत माह सितंबर में पुणे में सम्पन्न हुई अखिल भारतीय समन्वय बैठक में आये विषय तथा अभी-अभी विजयादशमी उत्सव के निमित्त हुए सरसंघचालक के उद्बोधन के उल्लेखनीय बिंदुओं पर चर्चा होगी।

Filed under Gujarat

Share this story

Latest News

View all
All latest news

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.