Skip to content
શુક્રવાર, ઓક્ટોબર 23, 2026 Ahmedabad 27°C

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात पहुंचे, बिपरजॉय से हुए नुकसान का लेंगे जायजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात पहुंचे, बिपरजॉय से हुए नुकसान का लेंगे जायजा

गुजरात में चक्रवात के कारण मूसलधार वर्षा से बाढ़ जैसी स्थिति और पानी के विकराल बहाव के बीच पुल ध्वस्त हो गया। इसके अलावा 5,100 बिजली के खंभे गिर गए, जिस वजह से 4,600 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल हो गई। कई गांवों में बिजली बहाल हो गई है। तेज हवा से 581 पेड़ भी उखड़ गए।

बिपरजॉय चक्रवात शुक्रवार को कमजोर होकर सामान्य चक्रवात में तब्दील हो गया है। गुजरात में भारी तबाही मचाने के बाद यह राजस्थान की ओर बढ़ गया। मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा गुजरात के कुछ हिस्सों में भी बारिश होगी। बिपरजॉय का असर दिल्ली तक देखा जा रहा है।

गुजरात सरकार ने फैसला किया है कि तूफान से प्रभावित लोगों को सहायता राशि दी जाएगी। पांच दिन तक लोगों को नकद भुगतान किया जाएगा। एक वयस्क को 100 रुपये प्रतिदिन और बच्चों को 60 रुपये प्रतिदिन का भुगतान किया जाएगा।

Filed under Gujarat

Share this story

Latest News

View all
All latest news

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.