Skip to content
શુક્રવાર, ઓક્ટોબર 23, 2026 Ahmedabad 25°C

निशाने पर था गुजरात, मुुंबई और पुणे… ISIS के गिरफ्तार आतंकी ने किया बड़ा खुलासा

निशाने पर था गुजरात, मुुंबई और पुणे… ISIS के गिरफ्तार आतंकी ने किया बड़ा खुलासा

खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस के गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ में बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है. आईएसआईएस के आतंकी गुजरात और देश के दूसरे राज्यों के बड़े शहरों में बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम देने वाले थे. लेकिन आतंकियों का इरादा सबसे पहले गुजरात में दहशत फैलाना था. गिरफ्तार आतंकी ने बताया है कि आईएसआईएस का प्लान अब तक के सबसे बड़े धमाके करने का था. पूछताछ में गिरफ्तार आतंकी ने खुलासा किया है कि आईएसआईएस गुजरात के अहमदाबाद और गांधी नगर में बड़े बम धमाके करने का प्लान बना रहा था.

आईएसआईएस के आतंकवादियों के निशाने पर गुजरात के अलावा भी कई और शहर थे. मसलन मुंबई के नरीमन हाउस और गेटवे ऑफ इंडिया पर भी ISIS आतंकी हमले करने की योजना बना रहे थे. पूछताछ में आतंकी ने बताया है कि आईएसआईएस के टारगेट पर भारत के कुछ महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने भी थे. यहां वो हमले करने की योजना बना रहे थे. आतंकियों ने देश के अहम सैन्य ठिकानों की बकायदा रेकी की थी. यहां से ली गई तस्वीरों को पाकिस्तान और सीरिया भेजा था.

एएमयू के कुछ संदिग्ध छात्र रडार पर

गिरफ्तार आतंकी के कबूलनामे में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. आतंकी ने बताया है कि आईएसआईएस ने पुणे को आतंकी हमले की प्लानिंग का एपिक सेन्टर बनाया था. पूरे मामले में AMU यानी अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय के कुछ संदिग्ध छात्रों की भूमिका भी रडार पर है. उनकी जांच पड़ताल की जा रही है.

आईएसआईएस का जो आतंकी गिरफ्तार हुआ है, उसका नाम शाहनवाज आलम है. उसकी उम्र 31 साल है. वह एनआईटी नागपुर से बीटेक है. हजारीबाग का रहने वाला शाहनवाज आलम आईएसआईएस ऑपरेटिव है. पूछताछ में इसने अपने बारे में काफी बातें बताई हैं. उसने बताया है कि उसने हिंदू लड़की से शादी की. और उसे इस्लाम धर्म कुबूल करवाया. दोनों की मुलाकात एएमयू में हुई थी. बाद में वह भी आतंकी गतिविधियों में लिप्त हो गई.

सीरिया जाना चाहता था आतंकी

आतंकी शाहनवाज ने बताया है कि वह हजारीबाग में पहले कई बार क्राइम कर चुका है. वहीं उसने खुद को जेहाद के लिए भी तैयार किया. उसके उस्ताद का नाम अनवर अवलाकी है जो कि अल कायदा का आतंकी था. उसे यूएस आर्मी ने मार गिराया था. अनवर अवलाकी के संपर्क आने के बाद ही शाहनवाज आतंकवाद के रास्ते पर चल पड़ा. वह ऑनलाइन ही आईएसआईएस हैंडलर से जुड़ा था.

आतंकी शाहनवाज का कहना है कि वह हिज्ब उत ताहिर से भी जुड़ा था वहां उसे बहुत सारे ऐसे लोग मिले जो जेहादी मानसिकता के थे. जानकारी के मुताबिक यह संगठन कई देशों में प्रतिबंधित है. कुछ समय पहले देश के अंदर इसके कई ठिकानों पर एनआईए ने छापे भी मारे थे. इसे एचयूटी यानी HUT भी कहा जाता है. आतंकी शाहनवाज ने खुलासा किया है कि वह अपने दोस्तों के साथ सीरिया जाना चाहता था और आईएसआईएस की शरण में जाकर प्रशिक्षण लेना चाहता था.

Filed under Gujarat

Share this story

Latest News

View all
All latest news

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.