Skip to content
મંગળવાર, નવેમ્બર 24, 2026

लव जिहाद : इलियास ने खुद को हिंदू बताकर नाबालिग हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, कई बार किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

लव जिहाद : इलियास ने खुद को हिंदू बताकर नाबालिग हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, कई बार किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

अमदाबाद के इसानपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां इलियास नामक मुस्लिम युवक ने खुद का नाम यश और खुद को हिंदू बताकर एक हिंदू किशोरी को अपने झूठे प्रेम जाल में फंसाया, फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाकर पहले किशोरी से दोस्ती की थी, उसके बाद धीरे-धीरे उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया, फिर जबरन कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। थोड़े दिन बाद पीड़िता को आरोपी की सच्चाई पता चल गई। उसने अपनी मां को घटना की सारी जानकारी दी। पीड़िता की मां हालात को समझते हुए इसानपुर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी इलियास को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि “16 वर्षीय पीड़िता की मां ने इसानपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी एक कपड़े की दुकान में काम करती थी। जहां इलियास नाम के युवक ने अपना नाम यश बताकर उससे दोस्ती की और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। शिकायतकर्ता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने इलियास के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।”

Filed under Gujarat

Share this story

Latest News

View all
All latest news

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.