Skip to content
શુક્રવાર, ઓક્ટોબર 23, 2026 Ahmedabad 36°C

गुजरात: 12 साल की हिन्दू नाबालिग का अहमद इकबाल बुखारी ने पीछा किया, रोका, मारपीट की, संबंध बनाने को कहा, गिरफ्तार

गुजरात: 12 साल की हिन्दू नाबालिग का अहमद इकबाल बुखारी ने पीछा किया, रोका, मारपीट की, संबंध बनाने को कहा, गिरफ्तार

गुजरात से एक 20 साल के मुस्लिम द्वारा 12 साल की हिन्दू नाबालिग का यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम है अहमद इकबाल बुखारी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये मामला खंभालिया का बताया जा रहा है। आरोपी अहमद इकबाल बुखारी उर्फ भुरियो अमीर पृष्ठभूमि से आता है। उसके अब्बू का नाम इकबाल अलीमिया बुखारी है। उसकी हिन्दू नाबालिग पर बुरी नजर थी। इसलिए उसने नाबालिग को उससे दोस्ती करने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। उसने पीड़िता का पीछा किया और जब नाबालिग ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। यहीं नहीं उसने नाबालिग को धमकाया कि वो उसके साथ सेक्स करना चाहता है और वो उसे इसके लिए प्रताड़ित करने लगा। ताकि पीड़िता डर कर उसके सामने झुक जाए और वो अपनी हवस मिटा सके।

आरोप है कि बुखारी ने नाबालिग को पीटा भी। खंभालिया के कुंभारवाड़ा की रहने वाली पीड़िता इस सप्ताह जब कल्याणजी मंदिर के पास सड़क से गुजर रही थी तो आरोपी ने उसे रोका। अहमद नाबालिग के साथ बदसलूकी की। इस पर जब बच्ची चीखने चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग वहां पहुंचे और अहमद को पकड़ लिया। इस मामले में जब पीड़िता ने अपने परिजनों को सूचित किया तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की।

लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मटन मार्केट के पास भट्ठी चौक निवासी अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

Filed under Gujarat

Share this story

Latest News

View all
All latest news

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.