click
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
One India News
  • Home
  • Gujarat
  • Ahmedabad
  • Anand
  • Bhavnagar
  • Gandhinagar
  • Kheda
Reading: कपड़े फाड़ कर, दौड़ा-दौड़ा कर, झोंटा खींचते हुए लड़की को मारते रहा मोहसिन: वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
Share
Aa
One India News
Aa
  • Home
  • Gujarat
  • Ahmedabad
  • Anand
  • Bhavnagar
  • Gandhinagar
  • Kheda
Search
  • Home
  • Gujarat
  • Ahmedabad
  • Anand
  • Bhavnagar
  • Gandhinagar
  • Kheda
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Gujarat > कपड़े फाड़ कर, दौड़ा-दौड़ा कर, झोंटा खींचते हुए लड़की को मारते रहा मोहसिन: वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
Gujarat

कपड़े फाड़ कर, दौड़ा-दौड़ा कर, झोंटा खींचते हुए लड़की को मारते रहा मोहसिन: वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

वायरल वीडियो में मोहसिन लड़की का पीछा करता दिख रहा। वह बाल पकड़कर उसे खींचता है। वह लड़की पर लगातार थप्पड़ बरसाता हुआ नजर आता है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस ने लड़की से संपर्क कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।

Last updated: 2023/09/28 at 12:39 પી એમ(PM)
One India News Team
Share
4 Min Read
SHARE

एक वीडियो वायरल है। इसमें एक लड़की को जान बचाकर भागने की कोशिश करते और एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर उसे पीटते देखा जा सकता है। युवक लड़की के कपड़े फाड़ देता है। बाल खींचता है। उसे थप्पड़ मारता है। यह वीडियो गुजरात के अहमदाबाद का है। इसमें दिख रहे युवक की पहचान मोहसिन के तौर पर हुई है।

मोहसिन एक स्पा का संचालक है। जिस लड़की को वह पीट रहा है, वह उसकी बिजनेस पाटर्नर है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़िता से संपर्क किया। इसके बाद मोहसिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला अहमदाबाद के सिंधु भवन रोड पर स्थित गैलेक्सी स्पा का है। 25 सितंबर, 2023 को पीड़िता ने स्पा में ही काम करने वाली लड़की को डाँट दिया था। इसी बीच मोहसिन वहाँ आ गया और पीड़िता से बहस करने लगा। बहस इतनी बढ़ गई कि मोहसिन ने बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

અમદાવાદના સિંધુભવન રોડ પરના ગેલેક્સી સ્પાના સંચાલકની દાદાગીરી#Ahmedabad #SPA #Sindhubhavan @sanghaviharsh @CMOGuj #CCTV pic.twitter.com/kW9jY2uZJR

— Prutha Paghadal (@Pruthapaghadal) September 27, 2023

वायरल वीडियो में लड़की खड़ी दिखाई दे रही है। इसके बाद मोहसिन उसके पास आता है। लड़की कुछ बोलने की कोशिश करती है, लेकिन इससे पहले ही मोहसिन उसे थप्पड़ मार देता है। इसके बाद लड़की मोहसिन को धक्का देकर वहाँ से भागने की कोशिश करती है। लेकिन मोहसिन उसका पीछा करते हुए उसके पास जाता है। जहाँ लड़की एक बार फिर उसे धक्का देकर वहाँ से जाने की कोशिश करती है।

वीडियो में आगे बढ़ने पर लड़की मोहसिन से दूर जाती हुई नजर आ रही है। वहीं मोहसिन भी लौटता हुआ दिखाई देता है। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती है। इस बार मोहसिन दौड़ता हुआ पीड़िता के पास जाता है और उसका हाथ पकड़कर घसीटता हुआ वापस ले आता है। इस बीच एक अन्य युवक बीच-बचाव की कोशिश करते हुए लड़की को मोहसिन से छुड़वा देता है।

लेकिन मोहसिन एक बार फिर पीड़िता के पास जाता है। इस बार वह लड़की का बाल पकड़कर उसे खींचता हुआ दिखाई देता है। फिर वह लड़की पर लगातार थप्पड़ बरसाता हुआ नजर आता है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस से कार्रवाई की माँग रहे थे। इस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए लड़की की तलाश शुरू कर उससे संपर्क किया। लेकिन उसका कहना था कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती।

इस मामले में पीड़िता का बयान भी अब सामने आया है.. उसने बताया की जब मोहसिन उसे पीट रहा था तब उसने 100 पर फोन करके पुलिस को बुलाने की कोशिश की थी.. लेकिन बाद में मोहसिन ने माफ़ी मांग ली .. इसीलिए वो फरियाद नहीं करना चाहती थी पर बाद में पुलिस ने उसे समझाया .. इसलिए उसने फरियाद का मन… pic.twitter.com/UZ5m2gE76l

— Nirnay Kapoor (@nirnaykapoor) September 28, 2023

पुलिस की काउंसिलिंग के बाद पीड़िता आरोपित मोहसिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने को तैयार हुई। इस मामले में पुलिस ने मोहसिन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354A, 294B, 323 के तहत एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित लड़की का बयान भी सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि वह और मोहसिन बिजनेस पार्टनर हैं। स्पा में चार-पाँच हजार रुपए का नुकसान होने के बाद उसने वहाँ काम करने वाली एक लड़की को डाँट दिया था।

पीड़िता ने आगे कहा कि इसी दौरान मोहसिन वहाँ आ गया और उस पर गुस्सा करने लगा। इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई और मोहसिन मारपीट पर उतर गया। उसने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना देने की कोशिश की थी। लेकिन मोहसिन ने उसका मोबाइल छीन लिया था। इसके बाद उसने भागकर खुद को बचा लिया था। पीड़िता किसी भी प्रकार की शिकायत करती इससे पहले ही मोहसिन ने उससे माफी माँग ली थी। इसलिए वह FIR नहीं कराना चाहती थी। लेकिन पुलिस के समझाने के बाद उसने FIR दर्ज कराई है। पीड़िता ने सपोर्ट करने के लिए मीडिया को धन्यवाद दिया है।

You Might Also Like

યુદ્ધ વિરામ! અમેરિકાએ ભારત-પાક વચ્ચે કરી મધ્યસ્થી, ટ્રમ્પે એક્સ પર પોસ્ટ કરતા કહી દિધી આ મોટી વાત

ભારતની બરાક-8 મિસાઇલે પાકિસ્તાનના ફતેહ-1 ને હરાવ્યું, જાણો આ બાહુબલી હથિયારની ખાસિયત

જૂના PF અકાઉન્ટને નવી કંપનીમાં નથી કર્યું ટ્રાન્સફર તો શું મળશે વ્યાજ, જાણો નિયમ

શું મોદી સરકારે પાકિસ્તાન વિરૂદ્ધ સત્તાવાર યુદ્ધની કરી દીધી જાહેરાત? જો હવે કોઈ આતંકવાદી હુમલો થયો તો

T20 અને ટેસ્ટ બાદ રોહિત શર્મા વનડે માંથી ક્યારે નિવૃત્તિ લેશે?, કોચે કર્યો મોટો ખુલાસો

TAGGED: ahmedabad, crime, police, viralvideos

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team સપ્ટેમ્બર 28, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article રણબીર કપૂરના એનિમલનું અમેઝિંગ ટીઝર રિલીઝ, બોબી દેઓલે સેકન્ડ માટે લાઈમલાઈટમાં રહ્યો
Next Article શહીદ ભગત સિંહની જન્મજયંતિ પર PM મોદીએ તેમને શ્રદ્ધાંજલિ આપી, કહ્યું- હંમેશા યાદ કરવામાં આવશે

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

યુદ્ધ વિરામ! અમેરિકાએ ભારત-પાક વચ્ચે કરી મધ્યસ્થી, ટ્રમ્પે એક્સ પર પોસ્ટ કરતા કહી દિધી આ મોટી વાત
Gujarat મે 10, 2025
ભારતની બરાક-8 મિસાઇલે પાકિસ્તાનના ફતેહ-1 ને હરાવ્યું, જાણો આ બાહુબલી હથિયારની ખાસિયત
Gujarat મે 10, 2025
જૂના PF અકાઉન્ટને નવી કંપનીમાં નથી કર્યું ટ્રાન્સફર તો શું મળશે વ્યાજ, જાણો નિયમ
Gujarat મે 10, 2025
શું મોદી સરકારે પાકિસ્તાન વિરૂદ્ધ સત્તાવાર યુદ્ધની કરી દીધી જાહેરાત? જો હવે કોઈ આતંકવાદી હુમલો થયો તો
Gujarat મે 10, 2025

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Ahmedabad
  • Amreli
  • Anand
  • Aravalli
  • Banaskantha
  • Bharuch
  • Bhavnagar
  • Botad
  • Chhota Udaipur
  • Dahod
  • Dang
  • Devbhoomi Dwarka
  • Gandhinagar
  • Gir Somnath
  • Jamnagar
  • Junagadh
  • Kheda
  • Kutch
  • Mahisagar
  • Mehsana
  • Morbi
  • Narmada
  • Navsari
  • Panchmahal
  • Patan
  • Porbandar
  • Rajkot
  • Sabarkantha
  • Surat
  • Surendranagar
  • Tapi
  • Vadodara
  • Valsad
  • Ahmedabad
  • Amreli
  • Anand
  • Aravalli
  • Banaskantha
  • Bharuch
  • Bhavnagar
  • Botad
  • Chhota Udaipur
  • Dahod
  • Dang
  • Devbhoomi Dwarka
  • Gandhinagar
  • Gir Somnath
  • Jamnagar
  • Junagadh
  • Kheda
  • Kutch
  • Mahisagar
  • Mehsana
  • Morbi
  • Narmada
  • Navsari
  • Panchmahal
  • Patan
  • Porbandar
  • Rajkot
  • Sabarkantha
  • Surat
  • Surendranagar
  • Tapi
  • Vadodara
  • Valsad

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?