Skip to content
મંગળવાર, ઓક્ટોબર 20, 2026 Ahmedabad 28°C

CM भूपेंद्र पटेल का दावा- ‘राम मंदिर का श्रेय पीएम मोदी और अमित शाह को दिया…’

CM भूपेंद्र पटेल का दावा- ‘राम मंदिर का श्रेय पीएम मोदी और अमित शाह को दिया…’

CM Bhupendra Patel Statement On Ram Mandir: गुजरात (Gujrat) के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल  ने अयोध्या  में बन रहे राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा ” अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को दिया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री पटेल ने कहा भारतीय जनता पार्टी  के दोनों वरिष्ठ नेताओं ने देश की संस्कृति और आस्था को संरक्षित करने के लिए बहुत कुछ किया है.”

पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश  में भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या में राम मंदिर के लिए अतीत में कई आंदोलन हुए, जहां अब एक विशाल मंदिर बन रहा है. वह विश्व उमियाधाम द्वारा गुरुवार को निकोल इलाके में आयोजित ‘राम कथा’ में जुटे लोगों को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा ” हम सभी जानते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए अतीत में कितने आंदोलन हुए. मंदिर 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा. इसका श्रेय हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देना चाहिए. उन्होंने हमारी आस्था और संस्कृति को सहेजने में बहुत योगदान दिया है.”

विश्व उमियाधाम एक वृहद मंदिर परिसर है जिसे 1,000 करोड़ रुपये की लागत से अहमदाबाद शहर के पास जसपुर गांव में स्थापित किया जा रहा है. यह मंदिर पाटीदार समुदाय के एक उप-समूह ‘कडवा पटेल’ की अधिष्ठात्री देवी मां उमिया को समर्पित होगा. विश्व उमिया फाउंडेशन के अनुसार निर्माण पूरा हो जाने के बाद यह मंदिर 504 फुट की कुल ऊंचाई के साथ दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर होगा. 30 लाख वर्ग फुट में फैले इस मंदिर का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2019 में किया था.

Filed under Gujarat

Share this story

Latest News

View all
All latest news

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.